Ghatsila News: चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया
Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत में राम कृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल शांतनु दत्ता ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए राधाकृष्णन की शिक्षण जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कमारीगोड़ा स्थित राम कृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में शनिवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल शांतनु दत्ता ने शिक्षकों के संग सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में शांतनु दत्ता ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद थे। उनकी सादगी और उनके आदर्श आज भी हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से शिक्षा को नया आयाम देने का काम किया। समाज में शिक्षकों की भूमिका को परिभाषित करने का महान कार्य किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का पालन करते हुए छात्रों के अवगुण को दूर कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग बनाने में भूमिका निभाते हैं। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक शिक्षक रहते हुए राष्ट्रपति के पद का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया। मौके पर सोमेन डे,सोनाली मुखर्जी,सरोजा गांगुली, बिपाशा महतो, असित डे, नदीम बेसहारा, सुमन पैरा, राजाराम भकत, कन्हाईलाल किस्कू, टुंपा दे, मिली गिरी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

