शिक्षक और छात्राओं ने मिलकर एमडीएम बनाने में जुटे,अपने भोजन की तैयारी खुद कर रहे बच्चे

Feb 19, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

गालूडीह में रसोईया की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते सालवनी मध्य विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं एमडीएम बनाने में जुट गए हैं। 212 छात्रों के लिए 3 रसोईये काम करते थे, लेकिन हड़ताल के बाद शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी ली। छात्रों ने सब्जी धोने से लेकर चावल-दाल धोने तक का काम किया, सभी मिलकर भोजन की तैयारी में लगे हैं।

शिक्षक और छात्राओं ने मिलकर एमडीएम बनाने में जुटे,अपने भोजन की तैयारी खुद कर रहे बच्चे

गालूडीह। रसोईया का अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब विद्यालयों में दिखना शुरू हो गया है शिक्षक और छात्राएं सुबह से ही एमडीएम बनाने में जुट गए हैं। हालांकि अनुभव की कमी के बावजूद एमडीएम जरूरी है।हम बात कर रहे हैं सालवनी मध्य विद्यालय की जहां लगभग नामंकित 212 छात्र छात्राएं हैं।इन 212 छात्र छात्राओं का एमडीएम बनाने में 3 रसोईया काम करती है।इधर रसोईया के हड़ताल पर जाने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों की बढ़ गई है। शिक्षक विनय कुमार मुर्मू ने कहा कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था में माता समिति ने कार्य की बात कह इंकार कर दिया ।अन्य रसोईया से बात कही गई तो उसने अपने हाजरी पर काम करने की बात कही और काम के बाद पैसा की बात कही जो शिक्षकों के लिए नामुमकिन था।अंत

में हार कर गुरुवार को शिक्षक और छात्राओं ने कमान संभाली और एमडीएम की तैयारी म जुट गए।कुछ छात्राओं ने सब्जी धोई तो कुछ ने काटना शुरू किया कोई चुल्हा के पास बैठकर आग जला रही है तो कोई चावल दाल धो रही है सभी व्यस्त और अपने दोपहर के भोजन की तैयारी पर जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।