Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTeacher s Day Celebration and Talent Recognition at Taramani Memorial High School
‘शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक

‘शिक्षा और संस्कार एक-दूसरे के पूरक

संक्षेप:

घाटशिला के तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने की। मुख्य अतिथि देवयानी मुर्मू ने टॉपर छात्रों को...

Sep 10, 2025 05:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला। तारामणि स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय काड़ाडुबा में शिक्षक दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने किया। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं। श्रीमती मुर्मू नें 2025 के मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू नें कहा कि तारामनी स्मारक उच्च विद्यालय दामपाड़ा क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यालय हैं। प्रबंधन व शिक्षकों के अथक प्रयास से प्रति वर्ष मैट्रिक व इंटर का परीक्षाफल बेहतर रहा हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बहुत जल्द भवन, पेयजल व शेड का निर्माण किया जायेगा। मुर्मू ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतिभा का सम्मान सभी जगह होता हैं। मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नही हैं,शिक्षा और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि सभ्य नागरिक निर्माण करने में शिक्षक की अहम भूमिका होती हैं। इस अवसर पर इंटर विज्ञान के फर्स्ट टॉपर रीना पातर, सेकंड टॉपर तनुश्री मानकी, थर्ड टॉपर करन सीट, इंटर कला संकाय के फर्स्ट टॉपर मीनू पाल, सेकेंड टॉपर गुरुबारी हांसदा, थर्ड टॉपर डॉली दास,मैट्रिक के फर्स्ट टॉपर दीपांकर मंडल, सेकंड टॉपर मुनि मार्डी व थर्ड टॉपर बिशाल पाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर सव्यसाची पात्र,फरजाना खातून समेत अनेक शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह का संचलन पूनम हांसदा नें किया।