ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाशिक्षक संघ ने भारत माता की लगाए जयकारे

शिक्षक संघ ने भारत माता की लगाए जयकारे

रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त सचिव राजकुमार रौशन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली...

शिक्षक संघ ने भारत माता की लगाए जयकारे
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 15 Aug 2022 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मुसाबनी, संवाददाता। रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त सचिव राजकुमार रौशन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बीआरसी भवन प्रांगण से प्रारंभ होकर मुसाबनी मुख्य बाजार होते हुए सुरदा क्रॉसिंग तक गई। इसमें बाइक पर सवार सैकड़ों की संख्या में शिक्षक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा झंडा लिए हुए थे। इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार रौशन ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस ऐतिहासिक पल में हम सब अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। और इस अवसर पर हम सब शहीदों को नमन करते हैं, जिनकी शहादत से हमें आज़ादी मिली। इस पावन अवसर पर हम सब शिक्षक देश की सेवा का संकल्प लेते हैं। इस तिरंगा यात्रा में संघ के शिक्षक बासेत मार्डी, सुजीत कुमार कर्ण, मोहम्मद सुलेमान, प्रदीप कुमार महतो, विवेकानंद दास, गंगाधर महतो, राजू कुमार पूरी, तपन कुमार चंद्र, संजय दास, असीत दत्ता, तनुश्री पाल, रिंकू दास, जयदीप सरकार, हिमांशु महतो सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें