प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
गिरीशचंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने की। दीप प्रज्ज्वल

मुसाबनी। गिरीशचंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा ने की। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना कार्यक्रम में अतिथि और बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूल के 20 टॉपरों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक अग्रवाल, विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, यूथ यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष गणेश मुर्मू,समाजसेवी लक्ष्मण चंद्र बाग, हिमांशु पात्र, आरएस फाउंडेशन के निदेशक विमल सेनापति आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सभी टॉपर को सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं पर्यावरण के प्रति भी सजग रहने को कहा। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। स्वागत भाषण इंटर कॉलेज के प्राचार्य शिवपूजन सिंह चौहान ने दिया। मंच संचालन प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह ने किया। सम्मानित होने वालों में शंकर गिरी, कशिश मिर्जा, सिद्धि कुमारी, पूजा किस्कू, रुमिला हांसदा, सोनाली पातर,बरोहित राज, प्रिया मार्डी, सलमा मुर्मू, प्रदीप बारीक, रूद्र पातर, शीतल धल, विनेश सोरेन, गुरुचरण नमाता, ज्योत्सना पुष्टि, मजहर अली आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


