Ghatsila News: स्वामी निगमानंद जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मना
Ghatsila News: का 146वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया घाटशिला। संवाददाता पोस्ट ऑफिस रोड स्थित स्वर्गीय श्री गिरिधारी घोष के आवास पर स्वामी निगमानंद

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित स्व. गिरिधारी घोष के आवास पर स्वामी निगमानंद परमहंस देव जी का 146वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही ‘जय गुरु’ का कीर्तन किया गया। इसके बाद हवन एवं यज्ञ का आयोजन हुआ। राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ, बड़ाजुड़ी, घाटशिला में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास के पवित्र बंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भाग लिया। इसके बाद स्वामी निगमानंद परमहंस देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें करीब 200 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव स्व. गिरिधारी घोष के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आवास पर पिछले करीब 75 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष महोत्सव को सफल बनाने में स्व. गिरिधारी घोष के पुत्र पार्थ प्रतिम घोष तथा उनके भाई तपन कुमार घोष, पिनाकी रंजन घोष, लक्ष्मी प्रिया दास, रुमेला घोष एवं बापिन चौधरी की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।


