Ghatsila News: पाथरा गांव में पैराशूट से गिरा विद्यासागर यूनिवर्सिटी का वैज्ञानिक उपकरण
Ghatsila News: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास सोमवार सुबह एक संदिग्ध वस्तु आसमान से गिरी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने पर पता चला कि यह वस्तु विद्यासागर विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक अनुसंधान यंत्र है, जिसे रिसर्च के लिए छोड़ा गया था।

Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा गांव के पास सोमवार की सुबह आसमान से पैराशूट के सहारे अचानक एक संदिग्ध वस्तु गिरी, जिससे पूरे इलाके में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। जिसे देखने के लिए देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरसोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उपकरण को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच और उपकरण पर अंकित संपर्क नंबर पर बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ कि यह उपकरण पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक अनुसंधान यंत्र है, जिसे रिसर्च के उद्देश्य से हवा में छोड़ा गया था।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पुलिस से उपकरण को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए जानकारी दी कि दो-तीन दिनों के भीतर वैज्ञानिकों की एक विशेष टीम बरसोल थाना पहुंचकर इस उपकरण को वापस ले जाएगी।


