रसूनचोपा में बच्चा चोरी संदेह पर विक्षिप्तों को पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
पोटका के रसूनचोपा गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और पीटा। क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहें तेज हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। ग्रामीणों ने पहले भी ऐसे मामलों में संदिग्धों को पकड़ने की घटनाएं की हैं।
पोटका । कोवाली थाना क्षेत्र के रसूनचोपा गांव मे दो संदिग्ध व्यक्तियों को ग्रामीणों ने शनिवार को पकड़ लिया और उन्हें पीटा। क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से उड़ रही है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। ऐसी घटना क्षेत्र में लगातार हो रही है। विगत दिनों ढेंगाम हाट बच्चा चोरी की घटना और मानपुर पंचायत में ग्रामीणों ने एक सर्वेयर को बच्चा चोरी के संदेह में धर दबोचा था। शुक्रवार रात से ही रसूनचोपा एवं आसपास के गांवो में दो संदिग्ध लोगों के घूमने की चर्चा थी। शनिवार सुबह एक युवक एवं एक युवती के घूमते देख ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ और उससे पूछताछ करने लगे दोनों के द्वारा कुछ नही बताने पर उनके साथ मारपीट भी किये जाने की सूचना मिली है।
सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान सदलबल घटनास्थल पर पहुंच दोनों संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों चाईबासा क्षेत्र के है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। दोनों से पूछताछ कर इनके परिवार की जानकारी ली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


