Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsSupport for Jharkhand Mukti Morcha Candidate in Ghatsila By-Elections
हमारी लड़ाई धन-दौलत वालों से है, यह लंबी चलेगी : राकेश्वर

हमारी लड़ाई धन-दौलत वालों से है, यह लंबी चलेगी : राकेश्वर

संक्षेप:

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बैठक की। उन्होंने कहा कि सोमेश एक योग्य युवक हैं जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगे। पांडे ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की है और मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

Nov 05, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

मुसाबनी, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने मुसाबनी यूनियन कार्यालय में बैठक की। इसमें राकेश्वर पांडे ने कहा कि सोमेश के एक पढ़े-लिखे सुशील युवक हैं, वे आपके दुख-सुख में हमेशा साथ रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार पूंजीपतितियों व उद्योगपतियों की सरकार है, हमारी लड़ाई धन-दौलत वालों से है, यह लड़ाई लंबी चलेगी। इंटक और हम मजदूर किसान गरीब गुरबा की लड़ाई लड़ रहे हैं। सोमेश को यहां से जीत दिलाकर इनकी आवाज केंद्र तक पहुंचना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रतिष्ठान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड उनकी नीतियों के कारण आज बंद पड़ा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, मजदूर बेकार हो रहे हैं। यहां की लड़ाई हम कागजी स्तर पर लड़ रहे हैं, परंतु अगर सभी माइंस नहीं खोली तो यह लड़ाई सड़क और जमीन पर लड़ी जाएगी। ताकि मजदूरों का हक दिलाया जा सके। मौके पर महेंद्र मिश्रा, विनोद राय, राणा सिंह, राजेश सिंह राजू, बीरबल सिंह, रियाजुद्दीन खान, मनोज सिंह, विजय यादव, चंदा सिंह, संतोष सिंह, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, पीटर दास, रमेश पासवान, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।