विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ 13 से 15 मई, 2026 तक किया गया। लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आरके मुंडा ने उद्घाटन किया और छात्रों को पौधा रोपण कर प्रोत्साहित किया। कैंप में विभिन्न मनोरंजक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। 13 से 15 मई, 2026 तक चलने वाले समर कैंप में दूसरी कक्षा से लेकर नौवीं और 11वीं तक के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। यह तीन दिवसीय कैंप छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक प्रयास की तरह है। जिसकी तैयारी विद्यालय की ओर से एक महीने पूर्व से की जा रही थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि घाटशिला थाना प्रभारी आरके मुंडा उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा ने समर कैंप में आए सभी छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि आरके मुंडा,विशिष्ट अतिथि रंगमंच कलाकार सुजन सरकार, विद्यालय सह सचिव एसके देवड़ा, प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, सपना शर्मा, डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने संयुक्त रूप से समर कैंप का ध्वज फहराया。

समर कैंप का उद्घाटन

मुख्य अतिथि ने समर कैंप उद्घाटन की घोषणा की। कैंप की शुरुआत जॉगिंग और वार्म अप के साथ हुई। जिससे छात्रों ने खुद को तरोताजा किया। छात्रों ने रूचि अनुसार वॉलीबॉल, खो- खो, कबड्डी, गीत-नृत्य, तबला वादन, आर्ट क्राफ्ट, बॉक्सिंग, नाट्यकला जैसी मनोरंजक व शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया।

मुख्य अतिथि का संदेश

मुख्य अतिथि आरके मुंडा ने कहा कि समाज में हमें कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश व समाज हित में कार्य करते रहना चाहिए। समर कैंप में पहले दिन का मुख्य आकर्षण इको क्लब रहा। मुख्य अतिथि ने पौधा रोपण कर छात्रों को प्रोत्साहित किया।

सामान्य प्रश्न

समर कैंप कब शुरू हुआ?
समर कैंप 13 से 15 मई, 2026 तक चलने वाला है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।