संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में आज से तीन दिवसीय "समर कैंप' का शुभारंभ
घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में तीन दिवसीय 'समर कैंप' का शुभारंभ किया गया। 13 से 15 मई 2026 तक चलने वाले इस कैंप में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आर के मुंडा ने समाज में कर्तव्यों के निर्वहन की बात की। कैंप में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में तीन दिवसीय ' समर कैंप ' का शुभारंभ बुधवार को किया गया। 13 मई 2026 से 15 मई 2026 तक चलने वाले इस समर कैंप में विद्यालय के कक्षा दूसरी से लेकर नौवीं व ग्यारहवीं तक के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया ।
कैंप का उद्देश्य
संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर हमेशा से ही छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके उत्तम बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए प्रयत्नशील रहता है। यह तीन दिवसीय कैंप विद्यालय द्वारा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक प्रयास है, जिसकी तैयारी विद्यालय द्वारा एक माह पूर्व से की जा रही थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला थाना प्रभारी आर के मुंडा उपस्थित थे। विद्यालय प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्रा ने मुख्य अतिथि समेत इस समर कैंप में आये सभी बच्चों व शिक्षकों का स्वागत करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
समारोह का आयोजन
मुख्य अतिथि आर के मुंडा व विशिष्ट अतिथि सुजन सरकार विख्यात रंग मंच कलाकार,विद्यालय सह सचिव एस के देवड़ा, प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्रा ,उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक,शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा , प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रसेनजीत कर्मकार द्वारा संयुक्त रूप से 'समर कैंप ' का ध्वज फहराया गया। मुख्य अतिथि आर के मुंडा ने सभी से विनम्र आग्रह करते हुए कहा की समाज में हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना चाहिए और देश व समाज हित के कार्य करते रहना चाहिए।
गतिविधियाँ
विद्यालय द्वारा आयोजित इस समर कैंप के पहले दिन का मुख्य आकर्षण इको क्लब रहा। मुख्य अतिथि द्वारा पौधा रोपण कर बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा समर कैंप के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की गई । कैंप की शुरुआत जॉगिंग व वार्म अप के साथ हुई जिससे छात्रों ने खुद को तरोताज़ा किया। इसके बाद छात्रों ने अपनी- अपनी रूचि अनुसार वॉलीबॉल, खो- खो, कबड्डी , गीत- नृत्य- तबला - वादन , आर्ट - क्राफ्ट, बॉक्सिंग व नाट्यकला जैसी मनोरंजक व शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


