खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंप

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा के खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में समर कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जिसमें खेल, कला, और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं। छात्रों को योग, प्राणायाम, खेलों के साथ-साथ पेंटिंग, संगीत, और नृत्य जैसे कौशल सिखाए गए।

खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंप

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को स्कूल के प्रधानाचार्य कमल पडीहरी के अध्यक्षता में समर कैंप का आयोजन किया गया। बताया गया की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान "सीखें, खेलें और सृजन करें" थीम पर समर कैंप का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें कला, संस्कृति तथा खेल से जोड़ना है। कैंप के दौरान शारीरिक गतिविधियां: योगाभ्यास, प्राणायाम, जुडो-कराटे, और विभिन्न खेल जैसे- फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, और कबड्डी आयोजित की गई। साथ में कला और रचनात्मकता के तौर पर पेंटिंग, संगीत, नृत्य, नाटक, क्राफ्ट और स्थानीय कला (जैसे मिट्टी के खिलौने और हस्तशिल्प बनाना) का भी आयोजन किया गया।

इसमें कौशल विकास के तहत बेसिक डिजिटल साक्षरता, पहेलियां सुलझाना और रोल-प्ले, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा सांस्कृतिक और स्थानीय ज्ञान के तहत स्थानीय भाषाओं और संस्कृति के प्रति जागरूक करना तथा क्षेत्रीय व्यंजन व कलाकृतियां बनाना सिखाना होता है। मौके पर शिक्षक मृणाल कांति घोष,उषा बाखला, शान्ति मुंडा , पूर्णेन्दु हांसदा, सिदो हांसदा, विश्वरूप सिंह,देवाशिष गिरी,हरभूषन कामिला, प्रदीप घाटवारी, अरविंद उपाध्याय, सोमनाथ गांगुली, राधा वर्मा,उत्पल दास, असित मुर्मू, पारूल बारिक,भारती मुंडा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।