चाकुलिया: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Feb 08, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली। टीम ने माटियाबांधी गांव और बरसोल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 15 लीटर चुलाई शराब, 44.685 लीटर विदेशी शराब और 3.600 लीटर बीयर बरामद की। आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन अभियान जारी रहेगा।

चाकुलिया: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी गांव और बरसोल थाना क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध बिक्री स्थलों पर सघन छापेमारी की।इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 15 लीटर अवैध चुलाई शराब, 44.685 लीटर अवैध विदेशी शराब और 3.600 लीटर बीयर बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।जिसके बाद विभाग द्वारा संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

उत्पाद टीम ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।