बहरागोड़ा से बारिपदा तक 'मैत्री संगठन' की सफल रक्तदान रैली

बहरागोड़ा से बारिपदा तक 'मैत्री संगठन' की सफल रक्तदान रैली

संक्षेप:

बहरागोड़ा मैत्री संगठन द्वारा आयोजित ओडिशा रक्तदान रैली का सफल समापन हुआ। इसका उद्देश्य 'रक्तदान महादान' संदेश फैलाना और जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया और बारिपदा रेडक्रॉस ब्लड बैंक में जमा कराया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संदीप कुमार शाऊ ने किया।

Dec 14, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा मैत्री संगठन के तत्वावधान में बहरागोड़ा से बारिपदा तक आयोजित ओडिशा रक्तदान रैली का सफलतापूर्वक रविवार को समापन हुआ। इस रैली का मुख्य उद्देश्य "रक्तदान महादान" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था। इस जनहितकारी पहल के दौरान कुल 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जिसे बारिपदा रेडक्रॉस ब्लड बैंक में सुरक्षित रूप से जमा कराया गया।वहीं रैली का नेतृत्व मैत्री संगठन के संस्थापक एवं सचिव संदीप कुमार शाऊ ने किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में पार्वती शंकर बाटाब्याल, रंजन शिट, देवाशीष नायक, डॉ. सुमन घोष और अन्य समाजसेवियों तथा रक्तदाताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह रैली झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने और नए रक्तदाताओं को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।