Ghatsila News: रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन
Ghatsila News: गालुडीह रिसोर्ट में नेताजी सुभाष जयंती समिति के अध्यक्ष मानस दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 14 अगस्त को कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तहत पांचवें महा रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस बार 400 से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।
Ghatsila News: गालुडीह रिसोर्ट मे नेताजी सुभाष जयंती समिति के अध्यक्ष मानस दास की अध्यक्षता मे एक बैठक संपन्न हुआ।इस बैठक में 14 अगस्त को कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वाबधान मे गालूडीह आंचलिक मैदान मे पांचवा महा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया ! निबेदक के रूप मे नेताजी सुभाष जयंती समिति, गालुडीह एबं आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस बैठक मे सर्ब सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रचार प्रसार मे पिछले बर्ष से अधिक जोर दिया जायेगा और 400 से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा जायेगा! इस बैठक मे मुख्य रूप से झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कुड़मी संस्कृति बिकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो शानू सिन्हा, अशोक महतो, अबनी महतो, अशोक दत्ता, रबिन्द्र महतो, राजेश महतो, बादल किस्कू उपस्थित थे।


