चाकुलिया: सफाई मित्रों का दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न, किट और सर्टिफिकेट वितरित
चाकुलिया में नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सफाई कर्मियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी करना था। सभी प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट और सुरक्षा किट वितरित की गई। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों की भूमिका और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
चाकुलिया: नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में सफाई कर्मियों के लिए आयोजित दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 की तैयारियों को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों के बीच सर्टिफिकेट और आवश्यक सुरक्षा किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा और नगर प्रबंधक अनंत खलको उपस्थित रहे।ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के उपनिदेशक रवि रंजन द्वारा प्रदान किए गए इस प्रशिक्षण में सफाई व्यवस्था को आधुनिक मानकों के अनुरूप प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों को सूखा और गीला कचरा पृथक्करण की बारीकियों से अवगत कराया गया।
साथ ही सफाई सुरक्षा चैलेंज के अंतर्गत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के महत्व और उनके सही उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मी न केवल शहर को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि वे नागरिकों के बीच स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में भी एक सेतु का कार्य करते हैं।प्रशिक्षण में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य संरक्षण और कार्य के दौरान स्वयं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया गया।इस मौके पर कनीय अभियंता मीता राय समेत अन्य उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


