शंकरदा में 108 यूनिट रक्त संग्रह
पोटका के शंकरदा गांव में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्मरण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 108 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्त का संग्रह जमशेदपुर के ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया गया। विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

पोटका। चांद भैरव हूल गांवता शंकरदा, माटकू, हाड़तोपा, डोमजुड़ी पंचायत के तत्वावधान में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्मरण में रक्तदान शिविर का आयोजन शंकरदा ग्राम पंचायत मंडप में किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 108 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्त का संग्रह ब्लड बैंक जमशेदपुर एवं रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के अनुज भरत सरदार उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुखिया सरजोम मार्डी,मुखिया बाघराय सोरेन, माझी बाबा दुखु मार्डी,माझी बाबा जयराम मुर्मू,शिव चरण मुर्मू, बिरेन बासके, हितेश भकत, भुवनेश्वर सरदार,विधा सरदार, जगदीश मार्डी, रजणनी षाड़गी, जीतराय मुर्मू,भादो राम मार्डी, भुगलु टुडू, सुदर्शन भकत, वृंदावन महतो, घनश्याम मजदा बैद्यनाथ टुडू, डोमन हेंब्रम, बादल हेंब्रम लवकेश्वर मार्डी, शत्रुघ्न मुर्मू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




