केजीबीवी की मैट्रिक एवं इंटर की छात्राएं सम्मानित
गालूडीह में पी एम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मैट्रिक टॉपर निशा महतो और इंटर टॉपर रीता रानी महतो को जिला शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वार्डन अंजनी कुमारी को भी उनकी शिक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित पी एम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के मैट्रिक टॉपर दो एवं इंटर टॉपर दो छात्राओं को जिला शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। छात्राओं को जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे ने छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। केजीबीवी के छात्राओं द्वारा मैट्रिक एवं इंटर विषय में बेहतरीन अंक लाने को लेकर विद्यालय के वार्डन अंजनी कुमारी को भी शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के सम्मानित होने वाली छात्रा मैट्रिक की निशा महतो 92 प्रतिशत लाकर टॉपर बनी,जबकि आशा हांसदा 89 प्रतिशत लाकर द्वितीय टॉपर हुईं ।
वहीं इंटर विषय पर रीता रानी महतो 83,40 प्रतिशत लाकर टॉपर बनी, जबकि ममता हेंब्रम 83 लाकर विद्यालय के द्वितीय टॉपर बनी। छात्राओं को एवं वार्डन को विभाग द्वारा सम्मानित किए जाने पर अन्य शिक्षिकाओं ने बधाई दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


