छात्र संघ चुनाव को ठोस कदम उठाए जाएं, नहीं तो होगा आंदोलन : एआईडीएसओ

Jan 20, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि चुनाव न होने से उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं और लोकतांत्रिक माहौल खत्म हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव नहीं कराए गए, तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन तेज करेंगे।

छात्र संघ चुनाव को ठोस कदम उठाए जाएं, नहीं तो होगा आंदोलन : एआईडीएसओ

घाटशिला, संवाददाता। मंगलवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) घाटशिला कॉलेज कमेटी की ओर से कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं, विशेषकर छात्र संघ चुनाव को अविलंब कराने की मांग को लेकर रीमा मुंडा एवं दुलाल हेम्ब्रम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के द्वारा प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र छात्र संघ चुनाव को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो छात्र समुदाय शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर घाटशिला कॉलेज कमेटी के दुलाल हेम्ब्रम ने कहा कि छात्र संघ चुनाव किसी भी शैक्षणिक संस्थान की लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है।

लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों की संगठित आवाज कमजोर पड़ी है, जिससे शैक्षणिक, बुनियादी एवं प्रशासनिक समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छात्र प्रतिनिधित्व के अभाव में न तो छात्रों की समस्याएं प्रभावी ढंग से विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच पा रही हैं और न ही उनका समयबद्ध समाधान हो पा रहा है। छात्र संघ के बिना कॉलेज में लोकतांत्रिक माहौल समाप्त हो रहा छात्र संघ के बिना कॉलेज में लोकतांत्रिक माहौल समाप्त हो रहा है। सेशन देरी, परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी, शिक्षकों की कमी, प्रयोगशाला व पुस्तकालय की बदहाल स्थिति, हॉस्टल एवं बुनियादी सुविधाओं का अभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्र संघ की भूमिका अत्यंत आवश्यक है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बिना किसी और देरी के छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कर, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना चाहिए। छात्र संघ चुनाव कराए बिना शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा संभव नहीं है। प्रतिनिधि मंडल में दुलाल हेंब्रम, रीमा मुंडा, रोहित भकत, सुभोजित ज्ञातात, मुकूल भकत, के लक्की कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।