मिनी ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल
Mar 11, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
पोटका थाना क्षेत्र में जुड़ी गांव के समीप मिनी ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार छात्र अमित सरदार घायल हो गया। वह चांपी गांव से हाता चौक जा रहा था। ट्रक की टक्कर से उसे पैर और कमर में चोट आई। ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा।

पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य पथ पर जुड़ी गांव के समीप मिनी ट्रक के धक्के से साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। घटना मंगलवार की है। घायल छात्र का नाम अमित सरदार है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित अपने घर चांपी गांव से साइकिल पर कुछ काम से हाता चौक जा रहा था। इस दौरान चावल बोरी लदे मिनी ट्रक 407 (जेएच-06जे-2181) ने साइकिल सवार को ठोकर मारी। ट्रक के ठोकर से अमित जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज को सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा। अमित को पैर और कमर में चोट लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


