बेहड़ा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत का शुभारंभ

Mar 11, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

धालभूमगढ़ के बेहड़ा गांव में श्री गुरु गोविंद चरणासत भक्तवृन्द्ध समिति द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। लोग प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से कथा सुन सकेंगे। यह कार्यक्रम 16 मार्च तक चलेगा, जिसमें महा भोग और महाप्रसाद का वितरण होगा।

बेहड़ा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत का शुभारंभ

धालभूमगढ़। प्रखंड के बेहड़ा गांव में श्री गुरु गोविंद चरणासत भक्तवृन्द्ध समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार की प्रातः गांव तथा उसके आसपास की ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं ने कथावाचक स्वामी ओंकारानंद महाराज के नेतृत्व में मंगल कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की। लोग श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से श्रवण कर सकेंगे। यह कार्यक्रम 16 मार्च तक महा भोग राग एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में तरणीदास, विमल दास, गुरुदेव दास, गिरधारी दास, गोपाल दास, गुणधार दास ,रोहित दास, एवं राहुल दास की सक्रिय भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।