
मलेरिया उन्मूलन के बारे में दी गयी जानकारी
धालभूमगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया उन्मूलन के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एमएमडीपीटी किट का वितरण किया गया और जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने लोगों को किट का सही उपयोग करने की जानकारी दी। शिविर में कई स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
धालभूमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया उन्मूलन के लिए विशेष शिविर का आयोजन कर एमएमडीपीटी किट का वितरण किया गया। जिला मलेरिया पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने मलेरिया के उन्मूलन के बारे में जानकारी दी। पीड़ितों के बीच किट तथा दवा का वितरण करते हुए कहा कि लोग समय पर इस किट का इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर करें। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपीनाथ महाली, कंसल्टेंट गीतांजलि शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक गोपीनाथ दास, मलेरिया सुपरवाइजर प्रवीण कुमार मंडल, एमपीडब्ल्यू अमीर मंडल, भावेश कुमार प्रधान, आशीष कुमार शाह, प्रदीप कुमार महाली एवं एएनएम ममता लकड़ा उपस्थित थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




