टाटा स्टेशन पर बनेंगे चार नये फ्लेटफॉर्म व बोगी मेंटेनेंस को डिपो : एजीएम

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में दक्षिण पूर्व रेलवे के AGM सौमित्र मजूमदार ने सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी पर बैठक की। उन्होंने बताया कि रेलवे ने 27 हजार गुड्स ट्रेनों में से सिर्फ 23 हजार चलाने का निर्णय लिया है। टाटानगर स्टेशन पर चार नए प्लेटफॉर्म और वंदेभारत ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए डिपो निर्माण की योजना है।

टाटा स्टेशन पर बनेंगे चार नये फ्लेटफॉर्म व बोगी मेंटेनेंस को डिपो : एजीएम

घाटशिला, संवाददाता। चक्रधरपुर एवं खड़गपुर डिवीजन में सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) सौमित्र मजूमदार ने शनिवार को दोनों डिवीजन के वरीय रेल अधिकारियों संग मऊभंडार के डायरेक्टर बंगला में मैराथन बैठक की। वहीं, घाटशिला स्टेशन का निरीक्षण भी किया। बैठक में मजूमदार ने कहा कि सवारी गाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेन को सही समय पर चलाने को लेकर रेलवे 27 हजार गुड्स ट्रेन की जगह सिर्फ 23 हजार गुड्स ट्रेनें चला रही है।टाटा स्टेशन की व्यस्तता को देखते हुए टाटानगर स्टेशन पर चार और नये प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे, साथ ही साथ वंदेभारत समेत अन्य ट्रेन के मेंटेनेंस को लेकर डिपो का निर्माण शीघ्र होगा।

बीच में लोगों ने यह अफवाह फैलायी थी कि टाटा से खुलने वाली कुछ ट्रेन अब आदित्यपुर से खुलेगी, ऐसी कोई बात नहीं है, टाटा से खुलने वाली ट्रेन टाटा से ही खुलेगी, क्योंकि आदित्यपुर से खुलने पर लोगों को काफी परेशानी होगी।उन्होंने आगे बताया कि खासकर सवारी गाड़ी जिससे कि चाकुलिया से लेकर टाटा और चक्रधरपुर से लेकर टाटा तक प्रतिदिन हजारों मजदूर रोजगार की तालाश में आते हैं, उसे सही समय पर अब आवश्यक रूप से चलाया जायेगा। इसके साथ ही सवारी गाड़ी में बोगी की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ायी जायेगी।चाकुलिया से बुरामाड़ा-ओडिशा तक लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेजएजीएम ने कहा कि चाकुलिया से बुरामाड़ा-ओडिशा तक लाइन बिछाने को ले प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है। इसे लेकर झारखंड के 49 गांव में 27, ओडिशा के 30 में 20 और बंगाल के तीन में से तीन गांव की एनओसी रेलवे को मिल गयी है। सभी गांव से एनओसी मिलते ही काम शुरू हो जायेगा। कोरोना से पहले जितनी भी ट्रेन खड़गपुर-टाटा रूट पर चलती थीं, जो अभी बंद हैं, उसे चालू करने को लेकर रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है, आदेश मिलते ही सभी ट्रेन चालू कर दी जायेंगी। घाटशिला में अमृत भारत स्टेशन का काम काफी तेजी से चल रहा है, और इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।कुतलूडीह में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर मंथन जारीएजीएम ने धरमबहाल पंचायत के कुतलूडीह में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के संबंध में पूछे गये सवाल पर कहा कि इस पर रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है। इससे पूर्व एजीएम घाटशिला स्टेशन निरीक्षण करने के बाद डायरेक्टर बंग्लो गये थे। मालूम हो कि इसकी पहल सांसद विद्युत वरण महतो ने की थी। बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पीसीसीएम नवीन चन्द्र, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनीयक डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन ईस्ट मनीष कुमार, खड़गपुर डिवीजन के एडीआरएम देवजीत दास, सीनियर डीओएम प्रभात कुमार, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।