
पिता ने अधूरे कार्यों को जहां पर छोड़ा, वहीं से करेंगे शुरुआत : सोमेश
संक्षेप: घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने कहा है कि वे अपने पिता रामदास सोरेन द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने बंद पड़ी माइंसों को खोलने और शिक्षा के विकास के लिए कई योजनाओं का उल्लेख किया। सोमेश ने शहीद बेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने कहा है कि पिता रामदास सोरेन ने जहां से कार्य को अधूरा छोड़ा है वहीं से शुरुआत करेंगे, पिता द्वारा छोड़े गये सभी अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे, उसके बाद ही अगला कदम उठायेंगे। बंद पड़ी माइंसों को खोलने के साथ-साथ हेंदलजुड़ी में जनजातीय विवि, मुसाबनी में इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण कराने के साथ-साथ बेहतर शिक्षा के निर्माण के लिए कदम उठायेंगे। उन्होंने यह बातें उपचुनाव के बाद पहली बार घाटशिला पहुंचने पर कहीं। सोमेश सोरेन ने कहा कि साठ मौजा दामपाड़ा के कानीमोहली में बने चेकडैम के काम का प्राथिमकता के तौर पर पूरा करेंगे।

वे घाटशिला विधान सभा के सभी आम जनता का आभारी रहेंगे, जिन्होंने इतने प्रचंड बहुमत से जिताया। खासकर घाटशिला शहरी क्षेत्र कि जनता, जिन्होंने हमें इतना प्यार देकर झामुमो को पहली बार इस विधान सभा से भारी लीड दी, जिसके बदौलत हमें इतने वोट मिले, उसे कभी भूल नहीं पायेंगे और शहरी क्षेत्र के विकास का फोकस हमेशा रहेगा। शहीद बेदी पर दी श्रद्धांजलि मालूम हो कि सोमेश का घाटशिला पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। सोमेश सर्व प्रथम घाटशिला कॉलेज रोड स्थित विभूति स्मृति संसद पहुंचे। जहां पर देवी प्रसाद मुखर्जी, तापस चटर्जी, कंचन कर, सत्यजीत सीट समेत अन्य लोगों ने फूलमाला से भव्य स्वागत किया। इस क्रम में सोमेश ने विभूति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इसके बाद वे मांझी परगना महाल भवन पहुंचे, जहां पर महिलाओं ने उनका स्वागत किया। इस क्रम में सोमेश सोरेन ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया। मौके पर जगदीश भकत, कॉजल डॉन, राजहंस मिश्रा, सुजय सिंह, चंचल सरकार, रिंकु सिंह, कालीपोदो गोराई, संजय तिवारी, मुखिया पार्वती मुर्मू समेत दर्जनो लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




