
मुझे जीत का आशीर्वाद सभी वर्ग से मिला : सोमेश
घाटशिला के नव निर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि उनकी जीत सभी जाति और धर्म के सहयोग से संभव हुई। उन्होंने बाबा रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने का वादा किया। आगामी 23 नवंबर को 32 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का भूमिपूजन होगा।
मुसाबनी, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक सह दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा है कि मुझे यह जीत का आशीर्वाद सभी जाति, धर्म के सहयोग से मिला है और मैं विधायक बन पाया। मेरे बाबा के अधूरे सपनों और यहां के लोगों के अधूरे सपनों को अब मैं साकार करुगां। उन्होंने यह बातें मुसाबनी प्रखंड झामुमो कार्यालय में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में कहीं। इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने हाथ जोड़कर बहुमत की जीत पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रखंड स्तर पर एक समीक्षा बैठक सह वन भोज का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सबसे अधिक मत से लीड करने वाले बूथ कमेटी को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को मेरे बाबा रामदास सोरेन पहले सपन 32 करोड़ की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का भूमिपूजन हरिजन बस्ती के समीप आबंटित 12 एकड़ जमीन में होगा। जल्द ही 250 करोड़ की लागत से बनने वाले इंजीनियरिंग कालेज के भूमि का तकनीकी पेच भी सुलझा कर उसका भी शिलान्यास किया जाएगा। जिसके बाद इन शिक्षण संस्थाओं का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा। मालूम हो कि घाटशिला विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन जीतने के बाद मंगलवार को पहली दफा मुसाबनी पहुंचे। इस सामारोह में विधायक सोमेश सोरेन को प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष प्रधान सोरेन, वरिष्ठ झामुमो नेता कान्हु सामंत, सौरभ चक्रवर्ती, तुषार कांत पातर एवं महिला नेत्री एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेंब्रम,जगदीश भकत,सौरव चक्रवर्ती, तुषार कांत पातर, चौधरी उमेश सिंह, सोमाय सोरेन, रामचंद्र मुर्मू, चंदन महाली , कालीपदो गोराई, रविंद्र राज, जीतेन उर्फ़ अब्दुल मोहिद, अशोक सोरेन सहित काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




