Solar Water Tower Malfunction Causes Drinking Water Crisis in Sonakoda Village सोनाकोड़ा गांव एक साल से खराब है जलमिनार, ग्रामीण हो रहे परेशान, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsSolar Water Tower Malfunction Causes Drinking Water Crisis in Sonakoda Village

सोनाकोड़ा गांव एक साल से खराब है जलमिनार, ग्रामीण हो रहे परेशान

बहरागोड़ा के सोनाकोड़ा गांव में एक साल से खराब सोलर जलमीनार के कारण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला परिषद को जानकारी दी है और जलमीनार को जल्द...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 9 April 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
सोनाकोड़ा गांव एक साल से खराब  है जलमिनार, ग्रामीण हो रहे परेशान

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत सोनाकोड़ा गांव में क्लब भवन के पास सोलर जलमीनार एक साल से खराब है। इससे लोगों को गर्मी के दिनों में पीने की पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त गांव में लगभग 46 घरों में 230 लोग निवास करते हैं। ग्रामीण छिता मुर्मू, फूलमनी मूर्मू, गुरुवारी मूर्मू, हिरामूनी मुर्मू, जसोदा मुर्मू, मायनो मुर्मू, दानगी मुर्मू, खांदी मुर्मू, बासो मुर्मू, बेहुला नायेक ,मामूनी नायेक, मुनसी नायेक, सबीता नायेक, सुवासी नायेक ,कलोवाला नायेक, पार्वती नायेक ,झारो नायेक ,जलेश्वरी नायेक ,कादी नायेक, चारू नायेक, सिमती मूर्मू ,मूगली मूर्मू ,शूशिला नायेक व सूमित्रा नायेक ने बताया कि पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगभग दो वर्ष पूर्व जलमीनार लगायी गयी थी। वह छह माह चलने के बाद खराब हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार में स्टार्टर, नल, पाइप खराब होने के कारण पीने का पानी नही मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद फूलमणि मुर्मू को अवगत कराया है। उन्होंने संवेदक को फटकार लगाते हुए जल्द दुरुस्त करने की निर्देश दिया। बताया कि संवेदक तथा संबंधित पदाधिकारी द्वारा मिली भगत से सरकारी पैसा का दुरुपयोग करके चालू सामान का उपयोग किया गया है। इसीलिए 6 महीना बाद खराब हो गया। जलमीनार पर लगभग 50 घरों के सौ लोग निर्भर थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।