नरसिंहगढ़ अग्रसेन भवन : श्याम महोत्सव में निकली भव्य निशान यात्रा
नरसिंहगढ़ में मारवाड़ी समाज द्वारा श्याम महोत्सव का आयोजन हुआ। पूजा पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने की, जिसमें खाटू नरेश और हनुमान जी की पूजा की गई। महिलाएं और बच्चे निशान यात्रा निकाले, जिसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा सोमवार को श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा खाटू नरेश एवं हनुमान जी की पूजा कराई गई। यजमान नटवरलाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, किशनलाल शर्मा, कन्हैया सहल के साथ निशान की भी पूजा करवाई। पूजा के बाद मारवाड़ी समाज की महिलाओं और बच्चों ने निशान यात्रा निकाली। हाथ में निशान लेकर अग्रसेन भवन से बाबा श्याम के रथ के पीछे चलते हुए नरसिंहगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा श्याम एवं खाटू नरेश के स्वागत में भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या के साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर लक्ष्मी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, मनीशा अग्रवाल, रूपेश, कैलाश, बंटी, विजय, किशन, कन्हैया, लखन, अनिल एवं अग्रवाल समाज के अनेकों महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


