आनंद मार्ग ने राहगीरों के बीच किया शरबत वितरण
घाटशिला में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की महिलाओं ने सोमवार को शरबत का वितरण किया। यह कार्यक्रम विमलेन्द्र कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। संगठन ने पिछले वर्ष प्रेम नगर में नि:शुल्क अंग्रेजी विद्यालय भी खोला है, जिससे कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा मिल सके।

घाटशिला। आनंद मार्ग प्रचारक संघ घाटशिला की महिलाओं द्वारा सोमवार को कॉलेज रोड स्थित निर्मल होटल के पास शरबत का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपशिखा कोटी ने बताया कि संस्था के विमलेन्द्र कुमार के जन्म दिन के उपलक्ष्य में महिला विंग द्वारा राहगिरों के बीच शरबत का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से घाटशिला के प्रेम नगर बस्ती में अंग्रेजी माध्यम का नि:शुल्क विद्यालय पिछले वर्ष से चलाया जा रहा है, ताकि वहां पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।
शरबत वितरण में भरनी, जयश्री राय, सुनीता, स्वीटी, बैसाखी एवं प्रिया सीट शामिल थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


