चाकुलिया: माचाडीहा गांव में आंधी से कई पेड़ और बिजली के खंबे गिरे,बिजली गुल
चाकुलिया में पिछले बुधवार को आई आंधी से कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह और ससडीह टोला में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है, जिससे 30 परिवार गर्मी में परेशान हैं। आंधी से आम के बागान में भी नुकसान हुआ है।
चाकुलिया: विगत बुधवार की शाम को आयी आंधी से चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। इसके कारण बिजली नहीं है और ग्रामीण गर्मी के मौसम में परेशानी झेल रहे हैं। प्रखंड के जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के लुआडीह और ससडीह टोला में आंधी से कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के कई खंभे टूट गए। कई जगहों पर बिजली के तार भी टूट गए हैं। इसके कारण इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। पूर्व मुखिया प्रभास हांसदा ने बताया कि पेड़ और खंभा गिर जाने से इन दोनों टोलों में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है।
गर्मी के मौसम में 30 परिवार परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंधी से आम के बागान में आम के पेड़ों से काफी फल झड़ गये हैं। वहीं आंधी से आम के कई पेड़ भी टूट गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


