आंधी से लाखों की संपत्ति को नुकसान, खंभे व तार टूट कर गिरे, 24 घंटे से बिजली गुल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में सोमवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड में भारी तबाही मचाई। कई गांवों में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की सूचना है। 21 परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने प्रभावित गांव का दौरा किया और राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।

आंधी से लाखों की संपत्ति को नुकसान, खंभे व तार टूट कर गिरे, 24 घंटे से बिजली गुल

घाटशिला, हिटी। सोमवार की शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड में भारी तबाही मचाई। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की सूचना है। कई गांवों में घरों के छप्पर उड़ गए, पेड़-पौधे उखड़ गए व बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर पड़े। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ पावर सब स्टेशन परिसर में करीब 45 फीट ऊंचा टावर तेज हवा के कारण 11 हजार वोल्ट के कोकपाड़ा फीडर के तार पर गिर पड़ा। इससे पास के एक व्यवसायी की पानी टंकी फूट गई व छत को भी नुकसान पहुंचा। वहीं पावर सब स्टेशन के सामने निर्माणाधीन दुकान की एक दीवार भी धराशायी हो गई。

नुकसान का विवरण

21 परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा

सबसे अधिक नुकसान राउताड़ा पंचायत का बाड़ेडीह टोला में हुआ, जहां 21 परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है। कई घरों के छप्पर उड़ गए व सालभर के लिए रखा धान पानी में भींगकर खराब हो गया। बिस्तर, कपड़े और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मंगलवार सुबह प्रभावित गांव पहुंचे। उन्होंने अंचल कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

विधायक का राहत कार्य

विधायक ने अंचल प्रशासन को सरकारी प्रावधानों के तहत तत्काल राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक सहायता के रूप में विधायक ने अपने स्तर से सभी 21 प्रभावित परिवारों को एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, मुखिया अर्जुन मांडी, वार्ड सदस्य बुधीन मार्डी, पंचायत सचिव सुजीव बेसरा, प्रमुख देवला हांसदा, धीरेंद्र नाथ पाल, कमल मंडल, प्रणव महतो और भीम हांसदा समेत कई लोग उपस्थित थे।

प्रभावित परिवारों की सूची

इन परिवारों के घरों को हुआ नुकसान :

जादूनाथ सोरेन, ईश्वर सोरेन, रॉवदे सोरेन, साकील हांसदा, सुमित्रा मांडी, सरस्वती मांडी, कुनाराम मांडी, देवला टुडू, माया टुडू, सावना टुडू, विजय हांसदा, जादूनाथ मांडी, दुखुराम मांडी, दुखीराम मांडी, सिंह राय मांडी, अर्जुन सोरेन, भवतारण दास, गर्जन हेंब्रम, गोलोक सबर, जयदेव दास सहित कुल 21 परिवार प्रभावित हुए हैं।

सामान्य प्रश्न

आंधी-तूफान ने किस क्षेत्र में तबाही मचाई?
आंधी-तूफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड में भारी तबाही मचाई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।