अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार मां-बेटा घायल
बहरागोड़ा में एनएच-18 पर एक भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल की एक महिला और उनके एक वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आईं। परिवार मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहा था, जब एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बहरागोड़ा, संवाददाता। मंगलवार की दोपहर एनएच-18 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला और उनका एक वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर थाना अंतर्गत झारापाड़ा गांव निवासी रीमि दंडपाठ अपने पति और एक वर्षीय बच्चे श्रेया दंडपाठ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने ससुराल 'हाता' जा रहे थे। दोपहर के समय जैसे ही वे बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी चौक के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां और बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए निजी वाहन के माध्यम से दोनों घायलों को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद माँ और बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


