Ghatsila News: एनएच-49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलाGhatsila News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की एक सड़क दुर्घटना में कार चालक लक्षण दत्त गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बहरागोड़ा पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप एनएच-49 पर रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ओडिशा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार चक्का कार डीएल 4 सीएन 3091 आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से बुरी तरह टकरा गई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक लक्षण दत्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बहरागोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


