Ghatsila News: सिंदरा नाला में जलस्तर बढ़ने से टापू बन गया है सापुआ गांव

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया। विगत तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सिंदरा नाला में जल स्तर काफी बढ़ गया है। इससे कालियाम पंचायत का सापुआ गांव टापू बन गया है। 10 परिवारों का गांव से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उपेक्षा के कारण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

Ghatsila News: सिंदरा नाला में जलस्तर बढ़ने से टापू बन गया है सापुआ गांव

Ghatsila News: चाकुलिया। विगत तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सिंदरा नाला में जल स्तर काफी बढ़ गया है। इससे कालियाम पंचायत का सापुआ गांव टापू बन गया है। ‌तीन दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का गांव से निकलना मुश्किल हो गया है।

गाँव में हालात

सापुआ गांव में 10 परिवार निवास करते हैं। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपेक्षा के कारण सिंदरा नाला पर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों को सिंदरा खाल पार कर गांव से निकलना पड़ता है। यह गांव तीन दिशा में खेतों से घिरा है। इसलिए सिंदरा खाल पार कर ही गांव से निकलना पड़ता है। बरसात में सिंदरा खाल में जल स्तर काफी बढ़ जाता है। पानी का बहाव तेज होने के कारण खाल पार करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए बरसात के मौसम में यह गांव टापू बन जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों की मांग

गांव के कंचन महतो, सुमित महतो समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उपेक्षा के कारण यह गांव बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है। सिंदरा खाल पर एक पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है। परंतु आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। पुलिया नहीं होने के कारण बरसात में हमें टापू की जिंदगी जीनी पड़ती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सापुआ गांव में कितने परिवार निवास करते हैं?
सापुआ गांव में 10 परिवार निवास करते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: सिंदरा नाला में जलस्तर बढ़ने से टापू बन गया है सापुआ गांव