ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाश्यामसुंदरपुर में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

श्यामसुंदरपुर में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटने के दौरान सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। यह सिलसिला जनवरी से चल रहा था। बुधवार को भी दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के...

श्यामसुंदरपुर में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 22 Jun 2018 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटने के दौरान सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। यह सिलसिला जनवरी से चल रहा था। बुधवार को भी दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के गर्भवती होने की बात सामने आई तो थाना में मामला दर्ज किया गया। इधर, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय दुबराज मांडी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

बहला-फुसला कर किया बच्ची के साथ दुष्कर्म : प्राथमिकी के अनुसार श्यामसुंदरपुर के दुबराज मांडी उर्फ बाल्टा ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ बहला फुसला कर कई बार गलत संबंध बनाया। वह कई माह से बच्ची के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करता रहा। इस बीच बच्ची गर्भवती भी हो गई। बुधवार को आरोपी दुबराज की सगाई होने वाली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद मामला उजागर हुआ।

बच्ची पहुंची थाना, दी घटना की जानकारी : बच्ची अपने परिजनों के साथ श्यामसुंदरपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी विक्रमा राम को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने गांव में ही किसी स्वास्थ्यकर्मी के पास जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया।

सीओ ने की पूछताछ : थाना प्रभारी विक्रमा राम ने इसकी सूचना चाकुलिया सीओ प्रीति केरकेट्टा को दी। उन्होंने थाना पहुंचकर आरोपी तथा पीड़िता से घटना की जानकारी ली। बच्ची को सीओ ने अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। जिसके बाद उसे उम्र एवं दुष्कर्म की पुष्टि के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया।

आरोपी पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई : सीओ

सीओ प्रीति केरकेट्टा ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची के साथ सहमति अथवा असहमति से बनाया गया संबंध दुष्कर्म ही माना जाएगा। उन्होंने ग्रामीण एसपी तथा एसडीपीओ से बात कर मामले की जानकारी दी। अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

पॉक्सो एक्ट के तहत होगा मामला दर्ज : थाना प्रभारी विक्रमा राम ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला थाना पहुंचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें