Ghatsila News: बेला चौक के समीप एनएच 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल
Ghatsila News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एनएच 49 पर एक सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसके कारण चालक लक्षण दत्त गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत में सुधार हुआ।
Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक के समीप एनएच 49 पर रविवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना घटी। जहां उड़ीसा के जामसोला की तरफ से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार चार चक्का कार डीएल 4 सीएन 3091 आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से पीछे से बुरी तरह टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक लक्षण दत्त जो उड़ीसा के कटक का निवासी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार की।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और इस तरह एक बड़ा अनहोनी टल गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


