Ghatsila News: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार से साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर बुपला मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रोज की तरह काम पर जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। बहरागोड़ा पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

Ghatsila News: कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-18 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुंडा (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बुपला रोज की तरह सुबह अपनी साइकिल से काम पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या डब्लूबी 23 के 7197 ने जोरदार टक्कर मार दी। बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस बुलाई और घायल मजदूर को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं पुलिस ने तत्परता से कार को पीछा कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।