दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक जख्मीदो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवक जख्मी
घाटशिला के चेंगजोड़ा गांव के पास एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गालूडीह थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर बाइक स्किड होने से जमशेदपुर के दो युवक घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक को गंभीर चोट के कारण एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

घाटशिला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के चेंगजोड़ा गांव के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना में गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी गांव के समीप एनएच-18 फोरलेन पर बाइक स्किट होने से जमशेदपुर के ह्यूमन पाइप एरिया के दो युवक घायल हो गये। दोनों घायल युवक मनीष भुइयां एवं बिट्टू सिंह को उल्दा टोल प्लाजा के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया। दोनों युवक का प्राथमिक उपचार डॉ. शंकर टुडू ने किया। चिकित्सक के अनुसार, बिट्टू को गंभीर चोट लगने के कारण अनुमंडल अस्पताल में एक्स रे करने के बाद इलाज चल रहा है।
जबकि मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, चेंगजोड़ा गांव के समीप हुई दुर्घटना में राजस्टेट निवासी विशाल गोराई का प्राथमिक उपचार डॉ. आरएन टुडू ने किया उसके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


