कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा में एनएच 49 पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार कार्तिक बागाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के दारीशोल स्थित राधा रानी होटल के समीप एनएच 49 पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार जगन्नाथपुर गांव निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर दारीशोल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राधा रानी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायल कार्तिक को बहरागोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार न होते देख और हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।