बोलेरो की टक्कर से धालभूमगढ़ का बाइक सवार युवक घायल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौक के पास सोमवार को एक अज्ञात बोलेरो की टक्कर से 20 वर्षीय राजकुमार हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

बोलेरो की टक्कर से धालभूमगढ़ का बाइक सवार युवक घायल

चाकुलिया। चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर दिघी चौक के पास सोमवार की दोपहर को अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार धालभूमगढ़ प्रखंड के रघुनाथडीह गांव निवासी राजकुमार हांसदा (20) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार बाइक से अपने ससुराल चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर बहरागोड़ा की ओर भाग निकला। घटना के बाद युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से घायल को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉ संपा मन्ना घोष ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।