Ghatsila News: चिटामाटी सड़क की बहदाल अवस्था को देखने पहुंचे एसडीओ

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: टी सड़क की बहदाल अवस्था को देखने पहुंचे एसडीओ डुमरिया। संवाददाता डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांजीया पंचायत के जादुगोड़ा राजस्व गांव के चीटामाटी टोल

Ghatsila News: चिटामाटी सड़क की बहदाल अवस्था को देखने पहुंचे एसडीओ

Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कांजिया पंचायत के जादूगोड़ा राजस्व गांव के चिटामाटी टोला के लोगों की जीवन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से घिरे होने के कारण बदहाल है। पगडंडी रास्ता की स्थिति बदहाल अवस्था में है। ग्रामीणों की स्थिति से अवगत होने के लिए रविवार को अनुमंडलाधिकारी अमिताभ भकत चिटामाटी गांव पहुंचे। इस दौरान बदहाल सड़क का निरीक्षण किया। जानकारी के शनिवार को जादूगोड़ा गांव के चिटामाटी टोला के प्रधान जंगल हेम्ब्रम गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिसे अस्पताल ले जाने के लिए पहाड़ के नीचे बाहाझारना टोला के सड़क तक खटिया पर लादकर पहुंचाया गया था। इस समस्या को देख रास्ता को दुरूस्त करने को लेकर रविवार को एसडीओ अमिताभ भगत, बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू एवं सीओ पवन कुमार के संयुक्त तौर पर पहाड़ी के पथरीली पगडंडी रास्ता को निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान एसडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि ग्रामीणों की पहाड़ी पगडंडी रास्ता को सुधारने को लेकर वह यहां आये हैं। यह पहाड़ी रास्ता वन विभाग में पड़ने से विभाग के आला अधिकारियों से वार्तालाप कर ही आगे सड़क दुरुस्त करने को लेकर प्रयास किया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatsila News: चिटामाटी सड़क की बहदाल अवस्था को देखने पहुंचे एसडीओ