Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsSarna Committee Meeting Held to Celebrate World Tribal Day with Cultural Programs
बहरागोड़ा : पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रभात फेरी से 9 को मनेगा आदिवासी दिवस

बहरागोड़ा : पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रभात फेरी से 9 को मनेगा आदिवासी दिवस

संक्षेप:

बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में सारना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को मनाने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक...

Aug 04, 2025 04:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में रविवार को सारना समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक प्रोफेसर श्याम मुर्मू ने की। बैठक में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और प्रभात फेरी से की जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न जनजातीय सांस्कृतिक रंग बिखेरने वाले कलाकार शामिल होंगे। इस अवसर पर तीन राज्यों के प्रबुद्ध नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसका संरक्षक प्रो. श्याम मुर्मू, अध्यक्ष कृष्ण मुंडा, उपाध्यक्ष रबी चांद मंडी, पानसरी हांसदा, सचिव विधान चंद्र मंडी, सह सचिव नलिनी मुंडा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार मंडी इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रेम मुर्मू, राजेश मुर्मू, सुनील बेसरा, चंद्र मोहन हांसदा और उत्तम मुंडा की सक्रिय भूमिका तय की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया।