मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन, खूब उड़े गुलाल
मुसाबनी में सरस्वती पूजा पर स्थापित देवी की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार से शुरू हो गया। स्कूलों में पूजा के बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और फिर प्रतिमा को स्वर्णरेखा घाट ले जाकर विसर्जित किया। बड़े पूजा समितियों का विसर्जन रविवार और सोमवार को होगा।

मुसाबनी, संवाददाता। सरस्वती पूजा पर स्थापित सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार से शुरू हो गया है। अधिकांशत: शिक्षण संस्थानों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को हो गया। शहर के विभिन्न स्कूलों में स्थापित प्रतिमा की सुबह पूजन व हवन कराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा और फिर प्रतिमा को लेकर स्थानीय स्वर्णरेखा घाट जाकर विसर्जित कर दिया। वहीं शहर में स्थापित बड़े व सार्वजनिक पूजा समिति की प्रतिमा विसर्जन रविवार और सोमवार को किया जायेगा। विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन को पूरे भक्तिभाव व पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस दौरान आरती का आयोजन किया गया। सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन पूर्व शिव लाल उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जीसीजेडी उच्च विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों व बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बसंत पंचमी की बधाई दिया। इसके बाद मां की प्रतिमा को लेकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में विसर्जन के लिए स्वर्ण रेखा नदी तक ले जाया गया। जहां देवी की प्रतिमा को भावपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा मां सरस्वती से विद्या व ज्ञान का वर मांगते हुए उन्हें विदा किया। प्रतिमा विसर्जन के बाद जी सी जे डी हाई स्कूल में शिक्षकों एवं बच्चों के लिए खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




