हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक
रविवार को विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड के मानपुर, मंगलासाईं और हितकू में हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया। उन्होंने मंदिर पहुंचकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधायक ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर गांव, पोड़ाडीहा पंचायत के मंगलासाईं तथा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू में रविवार को आयोजित हरिनाम संकीर्तन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। तीनों स्थानों पर मंदिर पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, ग्राम प्रधान ललित प्रधान, चन्द्रकिशोर धल, अजीत गौड़, नंदलाल दास, समीर दास, संजय दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


