चाकुलिया लैंपस में धान खरीद केंद्र का हुआ उद्घाटन
चाकुलिया में विधायक समीर कुमार मोहंती ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी रखने और बिचौलियों को दूर रखने का आग्रह किया। किसानों से सीधे धान खरीदने तथा कटौती को सीमित रखने की बात कही। इस मौके पर कई अधिकारी और प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

चाकुलिया, संवाददाता। स्थानीय लैंपस परिसर में सोमवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधायक समीर कुमार मोहंती ने उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखें। दलालों एवं बिचौलियों को धान अधिप्राप्ति केंद्र से दूर रखें। सीधे किसानों से धान खरीदें। धान खरीदी में 2 किलो प्रति कुंतल से अधिक कटौती ना करें। विधायक ने प्रखंड के सभी लैंपसों के लिए धान खरीदी का लक्ष्य सार्वजनिक करने को कहा ताकि उनके कार्यकर्ता धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी कर सकें। उद्घाटन के मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रत्नेश झा, लेखापाल अरुण राय, लैंपस अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, रविंद्र नाथ मिश्रा, अभय मोहंती, मोहन मैती, गौतम दास, राजा बारिक, जगन्नाथ महतो, विश्वजीत भोल, मोहम्मद गुलाब, असगर हुसैन, गाबलू दत्त, जगन्नाथ बारिक, मिठू दास आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


