Sad Demise of Educationist Doman Chandra Bhakt Secretary of Netaji Subhas Chandra High School नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव का निधन, शोक, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsSad Demise of Educationist Doman Chandra Bhakt Secretary of Netaji Subhas Chandra High School

नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव का निधन, शोक

प्रखंड के नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव डोमन चंद्र भकत (84) का निधन हो गया। बुधवार सुबह उनकी शारीरिक अस्वस्थता के कारण निधन हो गया। भकत ने 1996 से विद्यालय के सचिव पद पर कार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 4 Sep 2025 05:44 AM
share Share
Follow Us on
नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव का निधन, शोक

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय कालिकापुर के सचिव सह शिक्षाविद डोमन चंद्र भकत (84) का निधन हो गया। बुधवार सुबह सात बजे डोमन चंद्र भकत को शारीरिक अस्वस्थता महसूस हुआ और संभवतः हृदय गति रुक जाने के कारण थोड़ी देर बाद ही उनका निधन हो गया। स्व.भकत वर्ष 1996 से विद्यालय के सचिव पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों संग विचार विमर्श कर क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु नेताजी सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय की स्थापना कालिकापुर में कराया। उनके निधन से स्कूल परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विद्यालय के सह सचिव हिमांशु भकत, प्रिंसिपल नेहार रंजन भकत, शिक्षक कुश सरदार,एस पुरान,डी कुंभकार, संजू हांसदा, अजित कुमार, गणेश कुमार, आरके पाल, डी पाल सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।