चाकुलिया नपं: हाथियों से सुरक्षा के लिए नालाडीह में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड-12 स्थित दीघी गांव के नालाडीह टोला में हाथियों के कारण डर का माहौल। अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीणों की मांग है सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने की।

चाकुलिया नपं: हाथियों से सुरक्षा के लिए नालाडीह में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड-12 स्थित दीघी गांव के नालाडीह टोला के 30 परिवार जंगली हाथियों के कारण दहशत के साये में जी रहे हैं। जंगलों से सटे इस टोला में अक्सर हाथी आते रहते हैं। लेकिन टोला में पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। इसके कारण रात में अंधेरा रहता है। ग्रामीणों को हाथियों के डर से रतजगा करना पड़ता है। इस टोला में दिन में भी हाथी प्रवेश करते हैं। टोला के चांद्रराय सोरेन, सुनील सोरेन ने कहा कि टोला में नगर पंचायत के तहत सिर्फ एक ही स्ट्रीट लाइट लगी है। जबकि टोला के बाहर वन विभाग ने एक सोलर लाइट लगायी है।

वहीं नगर पंचायत के तहत एक स्ट्रीट लाइट लगी है। परंतु टोला में एक ही स्ट्रीट लाइट रहने के कारण रात में अंधेरा रहता है। इसके कारण रात में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि टोला के पास स्थित जंगल और झाड़ियां के बीच जंगली हाथी रहते हैं। उन्होंने कहा कि टोला में स्ट्रीट लाइटें लगानी जरूरी है। ताकि रात में उजाला रहे। इधर, दीघी गांव के उलडीह, सेरकाडीह और बाड़ेडीह टोला जाने वाली सड़क के किनारे तथा टोलों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। क्योंकि साल जंगलों के पास स्थित इन टोलों में भी हाथियों का खतरा बना रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।