होली बाद 131 करोड़ से बनेगी फूलडुंगरी-झाटीझरना सड़क

Feb 14, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला प्रखंड में फूलडुंगरी से झारखंड-बंगाल सीमा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क 24.01 किलोमीटर लंबी होगी और इसकी लागत 131 करोड़ रुपये है। पहले फेज में सड़क चौड़ीकरण और झाड़ी की सफाई का काम होगा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की मांग के लिए 10 वर्षों तक आंदोलन किया है।

होली बाद 131 करोड़ से बनेगी फूलडुंगरी-झाटीझरना सड़क

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की सबसे महत्वपूर्ण फूलडुंगरी से लेकर झारखंड-बंगाल सीमा तक बनने वाली सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त्र हो गया है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो होली के बाद से इस सड़क का काम शुरू हो जायेगा। सड़क के पहले फेज में झाड़ी की साफ-सफाई के साथ-साथ सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जायेगा। फूलडुंगरी से लेकर झारखंड बंगाल सीमा के झाटीझरना तक 24.01 किलोमीटर सड़क का निर्माण 131 करोड़ की लागत से किया जायेगा। इस संबंध में कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े मानवेन्द्र राय ने बताया कि पहले फेज में झाड़ी की सफाई के साथ-साथ सड़क का चौड़ीकरण का काम किया जायेगा, जबकि दूसरे फेज में पहाड़ काटकर सड़क बनाने का काम होगा।

पहले फेज के काम के लिए सड़क निर्माण कराने वाले भीकेएस कंपनी की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सड़क निर्माण की स्वीकृति से लोगों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस सड़क के निर्माण की मांग पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय से हो रही है। 10 गांवों के लोग लगातार कर रहे थे आंदोलन जानकारी के अनुसार, सड़क के निर्माण को लेकर लगभग 10 गांवों के लोग लगातार आंदोलन कर रहे थे। सड़क निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2025 के शुरुआती माह में हो गयी थी। सेन्ट्रल रोड फंड से लगभग 131 करोड़ की लागत से निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद पहले ऑन लाइन शिलान्यास मंत्री नितिन गडकरी द्वारा टाटा में समारोह के दौरान किया गया था। इसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो और तत्कालीन विधायक सह शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन ने फूलडुंगरी में शिलान्यास किया था। लेकिन शिलान्यास के बाद वन विभाग के द्वारा पेड़ की कटाई को लेकर अड़चन पैदा कर दिया गया जो काफी लंबा चला। इसके बाद भूमि अधिग्रहण को लेकर मामला भी मुआवजा को लेकर फंसा। दोनों समस्या काफी लंबी खिंचने के बाद लोगों की उम्मीद टूटने लगी थी कि सड़क का निर्माण कहीं अधर में लटक ना जाये। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी विजय कुमार साहु के द्वारा जी जान एक कर इस के अड़चनो को दूर करने में लगे रहे, नतीजा यह रहा कि पिछले दिनो सभी अड़चन दुर हुई और पहले फेज के सड़क निमार्ण की स्वीकृति मिल गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।