Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsRoad Conditions Deteriorate in Baharagora Villagers Demand Urgent Repairs
खबर का असर : महीशपुर चौक से गुड़ाबांधा जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू

खबर का असर : महीशपुर चौक से गुड़ाबांधा जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू

संक्षेप:

बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत में एनएच 18 की सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। रविवार को एक समाचार के बाद संवेदक ने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोग खुश हैं, लेकिन सड़क की स्थिति...

Sep 16, 2025 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल पंचायत अंतर्गत एनएच 18 के महीशपुर चौक से गुड़ाबांधा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। विगत रविवार को लोकप्रिय दैनिक हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद संवेदक द्वारा जेसीबी मशीन के द्वारा सड़क पर उभरे गड्ढों पर मिट्टी एवं ईट के टुकड़े डालकर गड्ढों को भर कर दुरुस्त करने का कार्य सुरु कर दिया गया है। सड़क में मिट्टी भरने का कार्य को लेकर दर्जनों गांव के लोगों में खुशी की माहौल है। वहीं सड़क के कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे एवं कीचड़ भर गया था जिससे स्थिति इतनी बदहाल थी कि अबागवान करने वाले लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही बाइक व साइकिल सवार रोज गिरकर घायल हो रहे थे। इसी सड़क पर से होकर दर्जनों गांव के स्कूली बच्चे गुहियापाल हाई स्कूल पढाई करने के लिए आना जाना करते हैं। सड़क की स्थिति बदहाल होने पर आम जनता, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग तथा मरीजों को आने-जाने में भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उधर ग्रामीणों का कहना है की संवेदक के द्वारा जल्द से जल्द उक्त सड़क की सुचारू रूप से निर्माण कार्य पूरा किया जाय ताकि महीशपुर चौक से गुहियापाल गांव तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क दुरुस्त हो जाए। इसपर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना जरूरी है।