घाटशिला कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलने लगा आरओ का स्वच्छ पेयजल

Feb 14, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला कॉलेज में आरओ प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। कॉलेज में 12,000 विद्यार्थी हैं, जिनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र से हैं। आरओ प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति घंटा है, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

घाटशिला कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलने लगा आरओ का स्वच्छ पेयजल

घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में आरओ प्लांट का अधिष्ठापन हो गया है। कालेज में विद्यार्थियों को शनिवार से आरओ का स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने आरओ का जल पीकर किया। इस इस संबंध में प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आरओ का स्वच्छ पेयजल मिले, इसको लेकर पेयजल एवं स्वच्चता प्रमंडल, जमशेदपुर के सहयोग से 10 लाख 64 हजार की लागत से आरओ का ऑटोमेटिक प्लांट कालेज में लगवाया गया है। इसकी क्षमता 500 लीटर की है। इस प्लांट के द्वारा प्रति घंटा 500 लीटर आरओ का स्वच्छ पेयजल मिलना शुरु हो गया है।

प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस कॉलेज में लगभग 12 हजार विद्यार्थी हैं। इनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं। काफी संख्या में विद्यार्थी दूर-दराज से ट्रेन-बस से कॉलेज आते हैं। इन्हें अपने कॉलेज परिसर में आरओ का स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता थी। अब आर‌ओ प्लांट के अधिष्ठापन होने से विद्यार्थी रास्ते के लिए भी बोतल में पानी भरकर ले जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आर‌ओ का पेयजल लेने में भीड़ न लगे, इसे ध्यान में रखकर चार अलग-अलग नल लगवाए गए हैं। इससे विद्यार्थी आसानी से अप‌ने बोतल में आरओ का स्वच्छ पेयजल ले सकते हैं। कॉलेज परिसर में आरओ का पेयजल उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं में काफी खुशी है। आरओ प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्राचार्य डा चौधरी के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता कैलाश राम, संवेदक जेके एंड सन्स के प्रोपराइटर जेड खान, यूरेका फोर्ब्स के अजय कुमार महतो, डा डीसी राम, डा. एस पी सिंह, डा संदीप चन्द्र, डा कुमार विशाल, डा संजेश तिवारी, प्रो रामविनय श्याम, प्रधान सहायक मणीन्द्र मार्डी के अलावे काफी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।