मतदान तैयारी को लेकर की गई समीक्षा
बहरागोड़ा में पंचायत उप निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक की। बनकटा के वार्ड पार्षद पद पर निर्वाचन हेतु 11 मतदान केंद्र एवं वार्ड सदस्यों के मतदान हेतु तैयारी की व्यापक समीक्षा...
बहरागोड़ा में पंचायत उप निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बैठक की। बनकटा के वार्ड पार्षद पद पर निर्वाचन हेतु 11 मतदान केंद्र एवं वार्ड सदस्यों के मतदान हेतु तैयारी की व्यापक समीक्षा हुई। अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला अमर कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में थाना प्रभारी, बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहरागोड़ा एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे। मतदान केंद्रों का रूट चार्ट, क्लस्टर का निर्धारण, वाहनों की आवश्यकता, मतदाताओं को दी जाने वाली न्यूनतम बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करते हुए वहां पर मतदान केंद्र की संख्या, नाम, कुल मतदाताओं की संख्या प्रदर्शित करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा गया।